बाएं हाथ में ब्लड प्रेशर क्यों लेते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 16:14

आम तौर पर, हम बाएं हाथ पर ब्लड प्रेशर चेक करते हैं और रीडिंग को दिखाए गए अनुसार नोट करते हैं। वहीं कुछ शोध से पता चला है कि दोनों अगर हम दोनों बाहों के ब्लड प्रेशर को मापते हैं तो हमें दिल की बीमारी और बीपी में परिवर्तन आने से होने वाली अन्य बीमारियों को पहचानने में मदद मिल सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक आप किसी भी हाथ से ब्लड प्रेशर माप सकते हैं, लेकिन यदि आप राइट हैंड हैं (तमाम कार्य दाहिने हाथ से करते हैं) तो बेहतर है कि बाएं हाथ से बीपी की माप लें। कई बार दाहिने या बाएं, दोनों हाथ में बीपी मापने के दौरान अलग-अलग रीडिंग भी आ सकती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अगर दोनों के बीच 10 प्वाइंट से कम का अंतर है तो कोई परेशानी की बात नहीं है। इससे ज्यादा अंतर घातक हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info